India Junction News

शराब घोटाले मामले में मिली संजय सिंह को जमानत , खुशी से झूमे सभी नेता !

India Junction News Bureau

Author

Published: April 2, 2024 5:12 pm

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्‍हें जमानत दे दी है। दिल्‍ली शराब घोटाला मामले में वह 6 महीने से जेल में थे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने संजय सिंह को 4 अक्‍टूबर को अरेस्‍ट किया था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि संजय सिंह राजनीतिक गतिविधयों में हिस्‍सा लेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले संजय सिंह को बेल मिलना AAP के लिए भी बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत है।

संजय सिंह आप के कद्दावर नेताओं में हैं। आइए, यहां उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।संजय सिंह को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बेहद करीबी माना जाता है। वह यूपी के सुल्‍तानपुर से ताल्‍लुक रखते हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1972 को इसी जिले में हुआ था।साल 2018 में वह पहली बार AAP से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। चुनावी हलफनामे में उन्‍होंने अपनी संपत्ति का जिक्र किया था। उस समय संजय सिंह के पास 59,499 रुपये की चल संपत्ति थी। उन्‍होंने अपने पास तब तीन बैंक अकाउंट होने की बात कही थी। इनमें सिर्फ 16,100 रुपये जमा थे। इसके अलावा उनके हलफनामे में बताया गया था कि उनके पास 4,27,000 रुपये का सोना है।

संजय सिंह ने अपनी कुल संपत्ति 6,60,513 रुपये बताई थी। इसमें एक रुपये की भी अचल संपत्ति न होने की बात कही थी। हलफनामे के मुताबिक, संजय सिंह पर मानहानि समेत 4 केस और 13 एफआईआर दर्ज थे।ईडी ने संजय सिंह को पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट में ईडी ने आप सांसद की जमानत याचिका का विरोध किया था। इसी के बाद संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। तीन जजों की बेंच को संजय के वकील ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं हुई है। मनी ट्रेल का भी अब तक पता नहीं चला है। इसके बावजूद संजय सिंह 6 महीने से जेल में है। इसे बेंच ने रिकॉर्ड में लिया।

Scroll to Top